दूल्हे के व्हाट्सअप पर आई दुल्हन की ऐसी तस्वीर, मांग भरने से कर दिया मना

बहराइच। बहराइच में शादी टूटने का एक मामला सामने आया है। यहां के रामगांव थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने मांग भरने से पहले रिश्ता तोड़ दिया। दूल्हे के इस फैसले से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर मैसेज की टोन लगातार बज रही थी। दूल्हे ने व्हाट्सएप देखा तो उसकी आंखे फटी रह गईं। दूल्हा जिसको हमसफर बनाने के लिए मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा था। उसी की तस्वीर प्रेमी के साथ थी। दूल्हा अपने घर बिना विवाह किए लौट आया। दोनो पक्षों के बुजर्ग पंचायत में जुटे हैं।

मंडप में बैठा था दूल्हा, भरने जा रहा था मांग

मंडप में बैठा था दूल्हा, भरने जा रहा था मांग

मिली जानकारी के अनुसार रामगांव थाना के बेगमपुर में उमाशंकर की बेटी की शादी थी। बारात मोतीपुर थाना के पेटरहा गांव से आई। खुशियों के माहौल में विवाह के रस्में शुरू हुईं। नाचते-नाचते बाराती बारात लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि बारात में लड़की का पूर्व प्रेमी भी शामिल था। द्वार पूजा के बाद खाना पीना हुआ। यहां तक सब ठीक रहा। इस दौरान दूल्हे के व्हाट्सएप पर मैसेज टोन बजती रही। शादी की अन्य रिवाजों को पूरा करने के लिए मंडप में पहुंचा, तो मैसेज टोन बजने पर मोबाइल देखने लगा।

प्रेमी के साथ थीं दुल्हन की तस्वीरें

प्रेमी के साथ थीं दुल्हन की तस्वीरें

व्हाट्सएप चेक किया तो लड़की के प्रेमी ने पुरानी यादों की कई तस्वीरें साझा देख दंग रह गया। दूल्हा उठकर चल दिया। लड़की वालों ने समझाने की कोशिश की तो, मारपीट की नौबत आ गई। लड़की वालों ने यू पी 100 पुलिस को फोन किया। इस बीच बिन ब्याह किए दूल्हा वापस घर लौट गया। पुलिस तीन गाड़ियों को थाने रात में ही ले आई।

बुजुर्ग पंचायत में जुटे

बुजुर्ग पंचायत में जुटे

शुक्रवार की सुबह से ही लड़की व लड़के वालों के बुजुर्ग पंचायत कर रहे है। लड़के पक्ष का कहना है कि शादी के लिए जेवरात व अन्य सामान दे दिया था, जिसे वापस किया जाए फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बात नहीं बन पाई है। पंचायत चल रही है। रामगांव एसओ ब्रह्मानन्द सिंह ने बताया कि रात में यूपी 100 की पुलिस बेगमपुर गई थी। बारातियों व घरातियों में मारपीट हुई है। बारात वापस लौट गई है लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नही दी है।
विधायक को चोर बोलने पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+