बहराइच: गर्मी के बाद बीमारी का कहर, 18 मासूमों ने तोड़ा दम, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में संक्रामक रोग से दो हफ्तों में बीस से अधिक मासूमों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

बहराइच। जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है वहीं दूसरी ओर संक्रामक रोगों ने भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में संक्रामक रोग से बीते दो हफ्तों में बीस से अधिक मासूमों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वहीं सौ से अधिक बच्चो का इलाज चल रहा है जिनमे से कई मासूमो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बहराइच: गर्मी के बाद बीमारी का कहर, 18 मासूमों ने तोड़ा दम

प्रदेश के जनपद बहराइच में भीषण गर्मी के साथ ही संक्रामक रोगों का कहर शुरू हो गया है। बर्थ एक्सपिसिया और बुखार से जून माह में ही बीस से अधिक मासूमों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं सैकड़ो मासूमों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रसाशन सब कुछ बेहतर होने का दावा करते हुए बीते दो हफ्तों में 18 मासूमो की मौत होने की बात कह रहा है। जबकि दूसरी और अस्पताल में मासूमों का इलाज करा रहे परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे। उनका कहना है कि न तो यहां समय इलाज हो पा रहा है और डॉक्टर भी जल्द मरीज को देखने के लिए नही आ रहे है अब ऐसे में अस्पताल प्रशासन के दावे की पोल खुद ब खुद खुल गयी है ।

इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डी के सिंह का कहना है कि इस वक्त संक्रामक रोगों के चलते जिला अस्पताल में मरीजो की संख्या बढ़ रही है इनमें सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित है इस माह एक जून से उन्नीस जून तक करीब छह सौ से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए है जिनमे से बुखार व बर्थ एसफैकसिया व अन्य संक्रामक रोगों से अभी तक अठारह मासूमो की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+