बागपत: स्कूल में पानी पी रहे छात्रों के ऊपर गिरी दीवार, एक दर्जन जख्मी

बागपत। बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के दाह गांव के प्राइमरी पाठशाला नंबर एक की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यहां सरकारी नल पर पानी पी रहे दर्जनों छात्रों के ऊपर मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से लगभग एक दर्जन के करीब बच्चे मलबे में दबकर गंभीर घयाल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई बच्चों को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें सीएचसी बिनोली में प्रथमिक उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कई बच्चों को गंभीर चोट आई है जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

bagpat wall collapsed on students drinking water

दरअसल ये पूरी वारदात दोघट क्षेत्र के दाह गांव की है। यहां दाह गांव के प्राथमिक विधालय में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के बराबर वाले मकान की दीवार भरभराकर स्कूल में अंदर गिर गई। दीवार गिरने से एक एक दर्जन के करीब बच्चे घायल हो गए थे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मलबे से निकलवाकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसी बीच गुस्साए ग्रामीणों ने जर्जर दीवार के बचे हुए हिस्से को भी गिरा दिया। वहीं प्राइमरी स्कूल में दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद से अधिकारियों में भी हड़कम्प मचा हुआ है और बच्चों का हाल जानने व हादसे की जांच करने के लिए जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और हालातों का जायजा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+