बागपत: पुलिसवालों और पूर्व मंत्रियों के सामने CO के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, देखें VIDEO
बागपत। बागपत के बड़ौत में हत्या का खुलासा न होने से गुस्साए लोगों ने एक पंचायत का आयोजन किया है जिसमे सर्वसमाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। इस पंचायत में मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या का आरोप सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा व बड़ौत कोतवाली के पूर्व इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार पर लगाया है। मृतक शकीब के पिता ने पंचायत में खुलेआम सीओ को भी ललकारा और कहा कि यदि पुलिस हत्या का खुलासा जल्द नहीं करती तो वो सीओ बड़ौत के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। जिस समय पंचायत हो रही थी उस समय वहा एसएचओ बड़ौत व अन्य पुलिसकर्मी और समाजवादी पार्टी के दो पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री भी मौजूद थे। वहीं पंचायत में निर्णय लिया गया की यदि एक हफ्ते के अंदर पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर पाई तो सभी लोग इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ एक महापंचायत भी करेंगे।

दरअसल, मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है जहां 6 मई की सुबह नगर के नेहरू रोड पर नाले में एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई। जिसमें बाद में शव की शिनाख्त शाकिब पुत्र अनीश कुरैशी के रूप में हुई थी। अनीश की हत्या 6 मई को हुई थी, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आजतक हत्या का खुलसा नहीं कर सकी। जिस वजह से परिजनों में रोष था। वहीं गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने हत्या का खुलासा न होने पर पुलिस के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया।
पंचायत बड़ौत फुंस वाली मस्जिद के पास की गई जिसमे सैकड़ों लोग इक्कठा हुए। पंचायत में मृतक के पिता अनीस कुरैशी ने अपने बेटे की हत्या का आरोप सीओ बड़ौत व कोतवाली बड़ौत के पूर्व इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार पर भी लगाया। उनका कहना था कि उनके बेटे की हत्या कराने में पुलिस का हाथ है, जिसमे सीओ बड़ौत ने 30 लाख रुपये लेकर उनके बेटे की हत्य़ा करा डाली। वहीं गुस्साए मृतक के पिता यहीं नहीं रुके और सीओ बड़ौत व इंस्पेक्टर को डाकू बताते हुए उनकी बर्खास्तगी की भी मांग करने लगे और कहा की यदि जल्द इस हत्या का खुलसा नहीं हुआ तो सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।
पंचायत में आए सैकड़ो लोगों ने अपनी-अपनी बात को मंच पर साझा किया और अंतिम फैसला लिया गया की यदि पुलिस एक हफ्ते में हत्या का खुलासा नहीं कर सकी तो सभी लोग भारी मात्रा में एकत्रित होकर एक महापंचायत का आयोजन करेंगे और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। आज हुई पंचायत में सपा के दो पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री साहब सिंह व तराबुद्दीन भी मौजूद थे, वही एसपी बागपत जय प्रकाश सिंह पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications