यूपी में भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या का खुलासा, राम-राम बोला और 3 लोगों ने मारी गोली
बागपत।
उत्तर प्रदेश में बागपत के चकरोड पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने आज आज खुलासा कर दिया है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, तीन लोगों ने संजय खोखर को गोलियां मारीं। बहरहाल, पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपी सागर बालियान व सागर गोस्वामी धर दबोचे हैं। ये दोनों इनामी बदमाश हैं और पुलिस से मुठभेड़ में घायल भी हो गए। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
पुलिस ने किया खुलासा
चकरोड पर श्रवण खोखर नामक एक शख्स पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर का इंतजार कर रहा था। वहीं, अन्य दो लोग सागर बालियान व सागर गोस्वामी कुछ दूरी पर छिपे हुए थे। जैसे ही संजय खोखर नजदीक आए तो श्रवण ने राम-राम करते हुए बातों में उलझा लिया। उसके बाद गोलियां मारीं। दो गोली संजय खोखर को लगी थीं, जबकि एक गोली मिस हो गई थी।

ऐसे बनाया तीन लोगों ने निशाना
एसपी अभिषेक सिंह बोले कि, वारदात वाले दिन सुबह पांच बजे ही अभियुक्त सागर बालियान, सागर गोस्वामी और श्रवण खोखर तिलवाड़ा रोड पर पहुंच गए थे। उन्हें लगा कि संजय खोखर मुख्य मार्ग से निकलेंगे। फिर उन्होंने सोचा कि, आज संजय मॉर्निंग वॉक पर नहीं आए। तब तीनों चकरोड पर चले गए। वहां उन्हें संजय खोखर आते दिखाई दिए। संजय को देखकर सागर बालियान और सागर गोस्वामी तो ट्यूबवेल पर छिप गए और श्रवण खोखर वहीं खड़ा हो गया। संजय को देखकर श्रवण ने राम-राम बोला। उसके बाद निशाना बनाया।

संजय खोखर का पड़ोसी ही है श्रवण खोखर
पुलिस का कहना है कि, संजय खोखर और श्रवण खोखर के परिवार में कोई झगड़ा नहीं था। दोनों का घर पर आना-जाना था और ट्यूबवेल भी पड़ोस में थी। इसी के चलते संजय खोखर को श्रवण पर कोई शक नहीं हुआ। लेकिन श्रवण खोखर बड़ा अपराधी निकला। उसने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को पूरी साजिश के तहत मरवाया।












Click it and Unblock the Notifications