यूपी: हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दी दारोगा को गोली मारने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल
बरेली। उत्तर प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म होता जा रहा है। यही वजह है की अब हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने फोन पर दारोगा को गोली मारने की धमकी दी है। हिस्ट्रीशीटर ने कहा कि उसके खिलाफ अगर कोई कार्रवाई की तो वो उसको गोली मार देगा। इतना ही नहीं उसने दारोगा के परिवार को भी देख लेने की धमकी दी है, जिसके बाद से दारोगा और उसका परिवार दहशत में है। बता दें कि धमकी का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बरेली के क्योलड़िया थाने में तैनात दारोगा अजीत कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। दारोगा को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश उमेश है। बता दें कि दारोगा अजीत कुमार के पास हिस्ट्रीशीटर बदमाश उमेश की जांच आई थी। अजीत कुमार के पास जांच आने की जानकरी मिलते ही बदमाश उमेश ने उन्होंने फोन किया और जमकर धमकाया। हिस्ट्रीशीटर बदमाश के धमकाने का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दारोगा को धमकाने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि वायरल ऑडियो कुछ दिनों पूराना बताया जा रहा है। दारोगा अजीत कुमार ने बताया कि धमकी देने के बाद उन्होंने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसकी थाने में पिटाई की थी। जिसका फोटो वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। फिलहाल दारोगा ने थाने में तस्करा डालकर अधिकारिओं के सामने अपना पक्ष रखा है।
एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार की मानें तो दारोगा अजीत सिंह ने हिस्ट्रीशीटर उमेश को जमकर पीटा था, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। लेकिन धमकी भरा ऑडियो सामने आने के बाद दारोगा की तरफ से क्योलड़िया थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications