Badaun Murder Case: 'दूसरे आरोपी जावेद को मुठभेड़ में मत मारिए', मृतकों के पिता ने पुलिस से आखिर क्यों की अपील
Badaun Double Murder Case: बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद भी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है। इस बीच हत्याकांड के पीड़ितों के पिता विनोद कुमार ने उत्तर प्रदेस पुलिस से बड़ी मांग की है। उन्होंने पुलिस से जावेद को मुठभेड़ में न मारने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की जाए। साथ ही इस बात का पता लगाएं कि किस साजिश के तहत मेरे बच्चों को मारा गया। उन्होंने कहा कि जावेद से पूछताछ होनी चाहिए ताकि हम जान सकें कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

विनोद ने कहा कि अगर वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया तो राज कभी सामने नहीं आएगा। इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। हमें यह जानना है कि क्या मेरे बच्चों को किसी साजिश के तहत मारा गया है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: साजिद ने एक-दो नहीं उस्तरे से किए 24 वार, 10 मिनट तक तड़पते रहे बच्चे, डरावनी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications