पांच लाख रुपए में बच्चा बेचने सहारनपुर आ रहे थे बदमाश, इससे पहले हो गया एनकाउंटर

सहारनपुर। पानीपत से बच्चा चोरी कर सहारनपुर में पांच लाख रुपए में बेचने की बदमाशों की योजना उस समय विफल हो गई, जब दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों ने पुलिस को देखकर टीम पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद बदमाशों ने खुलासा किया कि सहारनपुर में एक तस्कर को पांच लाख रुपए में बच्चे को बेचने का सौदा तय हुआ था।

baby was going to sell for five lakh rupees in saharanpur

नानौता थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहारनपुर-शामली बार्डर पर चेंकिग कर रहे थे। तभी शामली की और से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो दोनों युवक फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा करके कुछ दूरी पर ही घेरकर पकड़ लिया। बदमाशों के चंगुल से पुलिस ने एक डेढ़ वर्षीय बालक छुड़ाया लिया।

baby was going to sell for five lakh rupees in saharanpur

पुलिस ने दोनों बदमाशों से पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम मोहसीन पुत्र मुस्तकीम निवासी हरियाणा व दूसरे आरोपी शादाब पुत्र इस्लाम निवासी हरियाणा बताया। दोनों बदमाशों ने बताया कि पानीपत स्थित राजीव कॉलोनी से बच्चा चुराकर सहारपुर में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से एक स्पलेंण्डर मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, 02 जिंदा कारतूस, 1 खोखा बरामद किया है।

घर के बाहर से हुआ था अपहरण
सहारनपुर पुलिस ने पानीपत पुलिस से सम्पर्क साधा और बच्चे के परिजनों को बच्चा मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मीडियो को बताया कि 19 जुलाई को सागर घर के बाहर खेल रहा था तभी बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके जानकारी उन्होंने पानीपत पुलिस को भी दी।

पांच लाख में हुआ था सौदा
पकड़े गए बदमाशों ने सहारनपुर पुलिस को बताया कि उन्हें एक बच्चा चुराने के एवज में चार लाख से पांच लाख रुपए का लालच दिया गया था। कहा कि यदि लड़का है तो पांच लाख में बिकेगा यदि लड़की हुई तो चार लाख में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+