घूस लेते वीडियो में कैद हुआ बीएसए विभाग का बाबू, कहा-रिश्वत उधार के पैसे थे

मुरादाबाद। सरकार घूसखोरी रोने के लाख प्रयास कर ले, परंतु सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला मुरादाबाद जनपद के बीएसए कार्यलय का है। जहां तैनात एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाबू के रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। आनन फानन में बीएसए ने बाबू पर कार्यवाही करते हुए उसे कार्यलय मुक्त कर दिया है।

Babu caught taking bribes in Moradabad

मुरादाबाद में अध्यापकों के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर किए जाने हैं। जिसकी फाइलें बाबू के पास कार्यलय में जमा की जा रही हैं। फ़ाइल जमा करने के नाम पर बाबू अध्यापकों से अवैध वसूली कर रहा है। बाबू द्वारा अवैध वसूली करते हुए किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इतना ही नहीं युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। रिश्वतखोर बाबू का वीडियो वायरल होने से के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामला बीएसए के संज्ञान में आया तो बीएसए ने बाबू पर कार्यवाही करते हुए, उसे कार्यलय से हटा दिया। इतना ही नही बीसएए ने शासन को कठोर कार्यवाही की रिपोर्ट भेजी है। वहीं, बाबू का कहना हैं कि उन्होंने रिश्वत नही ली, बल्कि युवक ने उनके उधार के दो सो रुपए दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+