मेरठ: 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते आवास विकास के बाबू गिरफ्तार
मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आवास विकास के बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि आवास विकास के बाबू ने एक दुकानदार से काम के एवज में 15 हाजर रुपए की मांग की थी। दुकानदार ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन से की, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने बाबू को आवास विकास के दफ्तर में रंगे हाथो पकड़ लिया। फिलहाल बाबू को थाने लाया गया है और रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाई की जा रही है।

मामला मेरठ के आवास विकास का है। नौशाद ने बताया कि उसने एक दुकान गुलफाम से खरीदी थी। बताया कि दुकान को अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए आवास विकास के बाबू के पास गए तो आवास विकास के कनिष्ठ लेखाधिकारी रामपाल ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। फिलहाल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारी ने बताया कि नौशाद ने विभाग में आकर बताया कि आवास विकास के कनिष्ठ लेखाधिकारी नाम चेंज करने के नाम पर रिश्वत में 15 हजार रुपये की मांगी की है। बताया कि गुरुवार को रिश्वत देते हुए गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications