बाबरी ढहाए जाने की बरसी पर बोले CM Yogi, 'आज का दिन ऐतिहासिक, हम काशी-मथुरा तक भी पहुंचेंगे'

CM Yogi On Babri demolition anniversary: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहाए जाने की बरसी पर महत्वपूर्ण संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए। यूपी के सीएम ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। । उन्होंने यह भी कहा कि आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर बना है और उसकी शुरुआत इसी दिन हुई थी। अब हम बाकी जगहों पर भी पहुंचेंगे।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया है। इस भव्य राम मंदिर के निर्माण की नींव आज के दिन (6 दिसंबर) ही पड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे अयोध्या में मंदिर बना है, वैसे ही हम काशी और मथुरा तक भी जाएंगे।

CM Yogi On Babri demolition anniversary

CM Yogi ने काशी-मथुरा पर दिया बड़ा बयान

एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी और मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस समिट में उनसे पूछा गया कि अक्सर नारा लगाया जाता है, 'अभी तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है' क्या अब मथुरा की बारी है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम हर स्थान पर पहुंचेंगे और पहुंच भी रहे हैं। अयोध्या तक पहुंच गए हैं और आगे दूसरी जगह तक जाएंगे।' उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। बता दें कि बीजेपी के लिए काशी और मथुरा दो अहम जगहें हैं।

यह भी पढ़ें: UP में अब टैलेंट हर गांव से निकलेगा! 75 जिलों में एक साथ होगा ये बड़ा काम! CM योगी ने दिया खास आदेश

काशी में ज्ञानवापी को लेकर मामला चल रहा है, जबकि मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर केस है। इसके अलावा, संभल में भी सालों पुराना मंदिर खोला गया है। इन शहरों को धार्मिक टूरिज्म के तौर पर विकसित करने के लिए इन शहरों को बीजेपी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। जिसका प्रभाव चुनावी नतीजों पर भी हो सकता है।

Babri Demolition को बताया ऐतिहासिक घटना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी तारीख को विवादित ढांचा हटाया गया था। यह दिन एक कलंक मिटा और विरासत की पुनर्स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारतीय लोकतंत्र की जीत है, क्योंकि सभी ने इसे स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अदालत के फैसले ने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल पेश की है। यह फैसला प्रमाण है कि तथ्य और सबूत ही जीतते हैं।

यह भी पढ़ें: UP में घुसपैठियों पर योगी सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! क्या है रोहिंग्या-बांग्लादेशी को खदेड़ने का 'SIR' प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+