पीएम ऐसे रोबोट जिसका रिमोट विदेशी महिला के हाथ में है: रामदेव
लखनऊ। योग गुरु बाबा रामदेव ने एकबाद फिर से केन्द्र की सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस पर राम बाण छेड़ते हुए बाबा ने तीखे शब्दों से कांग्रेद का कलेजा छल्ली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने नए मिनरल वाटर प्लांट का उद्घाटन करने आए बाबा रामदेव ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार की तारिफों की झरी लगा दी तो वहीं कांग्रेस पर बाण छोड़ते रहे।
बाबा रामदेव ने कहा कि लोगों का विश्वास सभी पार्टियों से उठ ग या है फिर चाहे वो भाजपा हो या फिर कांग्रेस। भाजपा के बजाए मोदी की तारिफ करते हुए रामदेव ने कहा कि लोग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को हत्यारा करते है, लेकिन उनसे बड़े हत्यारे तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु है, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान का बंटवारा किया। जिसमें तकरीबन 2 लाख लोगों की जाने गई और हजारों ने अपनों से बिछड़ने का दुख झेला।

कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार का दर्जा देते हुए उन्होंने ने कहा कि लोग सरकार के भ्रष्टाचार और भ्रष्ठ मंत्रियों से परेशान हो चुके है। लोगों की उम्मीद अब सिर्फ मोदी पर टिकी है। अब मोदी की देश की दशा और दिशा बदल सकते है।
देश के प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए रामदेव ने क हा कि मुझे दुख होता है कि हम एक ऐसे देश में रहते है जहां का प्रधानमंत्री एक रोबोट की तरह काम करता है और उस रोबोट का रिमोट एक विदेशी महिला के हाथों में है। सोनिया की तरफ इशारा करते हुए बाबा रामदेव ने देश को कांग्रेस मुक्त करने की जरुरत है।












Click it and Unblock the Notifications