एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, घर में घुसकर शख्स ने दलित लड़की को जिंदा जलाया

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एकतरफा प्यार में पागलपन का एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां एक युवक ने नाबालिग दलित लड़की के घर में घुसकर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। लड़की जलते ही आग का गोला बन तेजी से बाहर भागने लगी। ये देखकर घर वाले सन्न रह गए और तेजी से चिल्लाना शुरू कर दिया। खौफनाक मंजर देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रेमी को पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया। लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में भी धावा बोल दिया। आग से बुरी तरह झुलसी नाबालिग लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

azamgarh man burnt girl alive in one sided love

चार बेटियों में सबसे छोटी थी दीपा
मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव के पश्चिम बस्ती का है जहां हरिलाल अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहते हैं। देर शाम जब घर के लोग बाहर किसी काम से बाहर गए हुए थे उसी वक्त उसका गांव का शफी मौका देखकर घर में घुस गया और एक तरफा प्यार में उसे जला दिया। हरिलाल की सबसे छोटी बेटी 16 वर्षीय दीपा आग का गोला बनी चीखते हुए घर के बाहर निकली। पीछे से शफी भी बदहवास हालत में बाहर निकला। ये देखकर घरवालों ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।

azamgarh man burnt girl alive in one sided love

90 फीसदी झुलसी नाबालिग
वहीं गंभीर रूप से जली नाबालिग लड़की को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक नाबालिग लड़की करीब 90 फीसदी तक झुलस चुकी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताया है। वहीं लोगों की पिटाई के बाद घायल युवक को आजमगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र का मामला
यह मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीहा गांव का है। परिजनों मुताबित आरोपी युवक लंबे समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन वह उसके घर में घुस गया और नंबर लेने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।

गांव में कई थानों की पुलिस तैनात
मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने की वजह से गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से लड़की को बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है। तनाव के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। निजामाबाद के अलावा कई थाने की पुलिस गांव और आसपास के गांवों में तैनात की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+