मोदी के शहर में योगी के मंत्री को आजम की 'डायनामाइट' वाली धमकी

आजम खान इस बयान पर इतने भड़के की पहले तो मंत्री जी का खूब मजाक उड़ाया और फिर कह दिया की...'किसी को दूंगा नहीं डायनामाइट लगाकर उड़ा दूंगा' ...

रामपुर। आजम खान अक्सर ही अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं लेकिन इस बार उनकी जुबान ऐसी फिसली की उनके खिलाफ एफआईआर लिखने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है। बड़बोले आजम खान इस बार अपने बोलों को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। आजम खान ने अपने रामपुर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी यूनिवर्सिटी में बने गेस्ट हाउस को डायनामाइट से उड़ा देने की बात कही थी।

मोदी के शहर में योगी के मंत्री को आजम की 'डायनामाइट' वाली धमकी

ये बात उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में राजयमंत्री और रामपुर के ही बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलदेव सिंह के उस बयान के जवाब में कही जिसमें युनिवर्सिटी के अंदर सरकारी धन से बने गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाने की बात कही गई थी। आजम खान इस बयान पर इतने भड़के की पहले तो मंत्री जी का खूब मजाक उड़ाया फिर कह दिया की...'किसी को दूंगा नहीं डायनामाइट लगाकर उड़ा दूंगा।'

देखिए VIDEO...

आजम खान के इस बयान को गंभीरता से लेते हुए लोग सवाल उठा रहे हैं। वाराणसी में आजम खान के इस बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है तो रामपुर में भी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र गंगवार के नेत्रत्व में भाजपा के रामपुर इकाई के सभी लोग जिला अधिकारी से मिले और बयान की जांच कराने की बात कही कि उनके पास किस तरह के हथियारों का भंडार है जो वो डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। जिला अधिकारी ने कहा की लोक निर्माण विभाग का एक गेस्ट हाउस है जो यूनिवर्सिटी कैंपस में है। उसी का भाजपा के लोगों ने ज्ञापन दिया है और उसकी जांच कराई जाएगी।

बयान को देखते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र गंगवार ने कहा के डायनामाइट या तो मिलिट्री के पास है या आतंवादियों के पास है। इसीलिए हमने जिला अधिकारी से कहा है कि यूनिवर्सिटी को सील करके आजम खान की जांच कराई जाए। इनके पास कौन-कौन से हथियार हैं और आजम खान के खिलाफ कौन-कौन से मुकदमे दर्ज हैं इसकी भी जांच हो।

{promotion-urls}

'मेरी प्यारी बिंदू' का देखिए खास प्रमोशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+