'संगीत सोम और अमर सिंह रच रहे हैं आजम खां की हत्या की साजिश'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह की बढ़ती नजदीकियों पर सपा नेता आजम खां ने बड़ा हमला बोला है। आजम खां ने अमर सिंह पर संगीन आरोप लगाये हैं।

azam-khan-image

आजम खां ने संगीत सोम और अमर सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों ही नेता मिलकर मेरी हत्या का षड़यंत्र रच रहे हैं। आजम खां ने संगीत सोम को आपराधिक छवि वाला नेता बताते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें ब्लैक कमांडों दिये हैं जबकि अमर सिहं अच्छे चरित्र के व्यक्ति हैं।

आजम खां ने कहा कि दोनों ही नेता उनकी जान के लिए खतरा हैं और दोनों मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने हाल के बयानों को आधार बनाते हुए दोनों नेताओं पर आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि संगीत सोम ने आजम खां के बारे में बयान देते हुए कहा था कि उनके संबंध आतंकी संगठनों से हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो विश्वविद्यालय बनवाया उसमें भी आतंकी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया है।

आजम खां ने कहा कि मैं इन दोनों नेताओं से जुड़े सवालों के जवाब नहीं देना चाहता हूं इससे मेरी जान को खतरा है। इन लोगों के बारे में बयान देने पर मेरी जान खतरे में पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+