जेल से बाहर आए आजम खान बोले-खतरों के बीच ये कहना मुश्किल होगा मेरा सफर क्‍या होगा?

लखनऊ, 23 मई : समाजवादी पार्टी नेता आजम खान लंबे समय बाद जेल से रिहा हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आजम खान आज सोमवार को विधानसभा में विधायकी की शपथ लेंगे। इस सबके बीच आजम खान ने रामपुर में मीडिया से बात करते हुए जेल से बाहर आने के बाद पहला बयान दिया है।

azamkhan

समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा "जब एक इंस्पेक्टर जेल में धमकी मुझे दे सकता है, 'अंडरग्राउंड हो जाओ, तुम्हारे खिलाफ कई मामले हैं, तुम्हारा एनकाउंटर हो सकता है, तो यह कहना मुश्किल है कि इस तरह के खतरों के बीच मेरी सफर क्या है।

ये बात उत्तर प्रदेश के रामपुर में कल देर रात आजम खान ने कही। आजम खान 27 महीने तक जेल में रहे और 20 मई को जमानत पर रिहा हुए हैं। जेल से बाहर जब आजम खान आए तो उनका स्‍वागत उनके बेटों और शिवपाल यादव ने किया था। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को शपथ लेने के बाद आजम खान अपनी पीड़ा बयां कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+