आजम खां बोले, किस मुसलमान ने रोका है राम मंदिर बनाने से?

रामपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मसले पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने के बाद जारी चर्चाओं के बीच सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम नेता राममंदिर की मुखालफत करना या राय देना बंद करें, जो कि आरएसएस को उकसा रहे हैं।

news

जिला रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में आजम ने भाजपा और आरएसएस तंज कसे। उन्होंने कहा कि ''जब मस्जिद गिरी थी तब भी कानून था और अब जब वे मंदिर बनाना चाहते हैं तो भी यही कानून है। राम मंदिर बनाने से उन्हें (भाजपा-आरएसएस) कौन रोकने वाला है या किसने रोका है? कौन मुसलमान आया रोकने के लिए? किसी ने भी नहीं रोका और न ही कोई रोकने जा रहा है। कहां विवाद है?''

news

'सुन लीजिए सुप्रीम कोर्ट ने रोका है'

''मुसलमानों को या रोकने वालों को ये कहना कि भुगतना पड़ेगा, तो सुन लीजिए सुप्रीम कोर्ट ने रोका है। तारीख सुप्रीम कोर्ट ने बदली है। तो क्या मंत्री जी ने जो कुछ कहा? वो सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए तो नहीं कहा है? हमने या किसी और मुसलमान ने नहीं कहा है रोकने के लिए। अगर यह अदालत की अवमानना होती है तो अदालत को सो मोटो काॅग्निजेंस लेना चाहिए।''

news

''जो करना है, करें''
आजम ने 1992 में मस्जिद का ढांचा गिराने वालों पर चुटकी ली। उन्होंने साधू-संतों की पहल वाले बयान पर कहा कि जो चाहें करें किसने रोका है? 6 दिसम्बर को किस कानून ने रोका था जो आज रोक रहें हैं? जो करना है सो वे करें! मगर मेरा कहना ये है कि मुस्लिम लीडर राममंदिर की मुखालफत और राय देना बंद करें।''

news

आजम ने कहा कि हमारी कौम के जो लोग अध्यादेश लाने की बात का समर्थन कर रहे हैं या दूसरे पक्ष को इसके लिए उकसा रहे हैं, वे दरअसल आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें ही कुछ करने दें न''

news

ये भी पढ़ें: अमरीश से तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर PM मोदी के लिए ​की गईं आपत्तिजनक टिप्पणी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+