अयोध्या को मिलेगी 8 और नई फ्लाइट्स की सौगात, इन शहरों से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

अयोध्या में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। अयोध्या के लिए 8 नई फ्लाइट्स को उड्डयन मंत्रालय 1 फरवरी से शुरू करने जा रहा है।

उड्डयन मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि नए विमानों के रूट अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरू से जोड़ेंगे। हाल ही में जिस तरह से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ, उसके बाद से लगातार यहां बड़ी संख्या में लोग राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

ayodhya airport

माना जा रहा है कि राम मंदिर के निर्माण से अयोध्या में आर्थिक और सामाजिक विकास की रफ्तार को नई रफ्तार मिलेगी। ऐसे में सरकार यहां की कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर दे रही है। एक फरवरी को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन नई फ्लाइट्स का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 250 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।

अयोध्या के भव्य एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तैयार किया है। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन किया गया था। एयरपोर्ट के पहले चरण को 1450 करोड रुपए में विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का क्षेत्रफल 6500 स्क्वॉयर मीटर है,यहां 10 लाख यात्रियों को सालाना सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+