Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण को लेकर आई ये अच्छी खबर, ट्रस्ट ने दिया ये बड़ा अपडेट

UP News: उत्तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर अब आकार लेने लगा है। 2024 के जनवरी में पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की नवीनतम तस्वीरें जारी कीं हैं जिसमें मंदिर का भूतल लगभग पूरा हो चुका है और पहली मंजिल पर खंभे लगाए जा रहे हैं।

राम मंदिर

ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि, "मंदिर का भूतल और गर्भगृह लगभग पूरा हो चुका है...अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली मंजिल पर खंभे लगाए जा रहे हैं और जनवरी में भक्तों के लिए खोले जाने तक मंदिर की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है।"

ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के भूतल पर 160 खंभे लगाए गए हैं जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर क्रमशः 132 और 74 खंभे होंगे। यूपी सरकार ने अयोध्या में सरयू के तट पर भव्य राम की पैड़ी घाट पर 20 करोड़ रुपये के लेजर और साउंड शो के लिए अपनी सहमति दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह शो आगंतुकों के लिए नि:शुल्क होगा।

राज्य सरकार की संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने घाट पर नागेश्वर नाथ मंदिर के पास स्टील के खंभे लगाने शुरू कर दिए हैं। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप गौड़ के मुताबिक घाट पर जर्मन हैंगर की तर्ज पर 65-65 फीट के दो पिलर बनाए जाएंगे। इन खंभों के बीच 30 फीट x और 200 फीट का पर्दा लगेगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले साल इस परियोजना को मंजूरी दी थी, लेकिन इस साल धन जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+