Ayodhya Ram Mandir: कैसा है वो स्वर्ण जड़ित दिव्य सिंहासन जिस पर विराजेंगे रामलला? जानिए

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर में अंदर से लेकर बाहर तक राम मंदिर ट्रस्ट ने भव्य रूप देने साथ आंतरिक साज सज्जा का भी पूरा ध्यान रखा है। राम मंदिर उद्घाटन से पहले प्राण- प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के लिए दो मंडप तैयार किए गए हैं। इस बीच श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट ने भव्य मंदिर की अनोखी तस्वीर जारी की है। वहीं दूसरी ओर उस दिव्य और भव्य सिंहासन की भी चर्चा हो रही है, जिस पर पांच वर्ष के बालक के रूप में रामलला विराजमान होंगे।

मंदिर के गर्भगृह में 3 फीट ऊंचे और 8 फीट लंबे सिंहासन पर रामलला को प्रतिष्ठित किया जाएगा। मंदिर का मुख्यद्वार और गर्भगृह का सिंहासन स्वर्ण जड़ित होगा। ट्रस्ट के मुताबिक गर्भगृह में तीन फीट ऊंचा सिंहासन और 14 दरवाजे के बाद शिखर और पांच गुंबद के साथ शिखर पर 40 फीट ऊंची सोने से जड़ित रॉड लगाई जाएगी, जिस पर पताका फहराएगी। इसके अलावा राम मंदिर हर कोने को आकर्षक नक्काशीदार पत्थरों से तैयार किया गया है। राम मंदिर के भीतर से आई नक्काशी की इन तस्वीरों ने लोगों को भाव-विहोर कर दिया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिखर पर पांच मंडपों का निर्माण किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Ram Lala throne

शुभ घड़ी में होगी प्राण प्रतिष्ठा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कई ज्योतियों से मंथन के बाद 22 जनवरी की तारीख रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तय की है। हालांकि ज्योतियों ने 17 जनवरी से 25 जनवरी के बीच 5 तारीख में से किसी का चयन करने की सलाह दी थी। जबकि काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ में 22 जनवरी तारीख और एक मुहूर्त चुना। एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्योतिशाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने 22 जनवरी के मुहूर्त का महत्व बताते हुए कहा कि ये कई मायनों में शुभ है। इस दिन 84 सेकेंड का मुहूर्त ऐसा है जो पांचों दोषों से मुक्त है। यानी 22 जनवरी के दिन 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक की घड़ी अग्निबाण मृत्युबाण,चोरवाण, नृपवाण और रोगवान से मुक्त है।

संतों के लिए टेंट सिटी
रामलला अभिषेक समारोह के लिए विशाल संख्या में राम नगरी के लिए कूच करने वालें संतों और अतिथियों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने बाग बिजैसी में 300 टेंट वाली एक टेंट सिटी विकसित की है। इसमें लक्जरी सुविधाओं वाले 40 टेंट शामिल हैं। टेंट सिटी के बाहर हिल स्टेशन और टेंट के अंदर फाइव स्टार होटल वाला फील भी मिलेगा। इसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले साधु-संतों आदि के रुकने की व्यवस्था होगी। हर कंपार्टमेंट एयर टाइट होगा, जिससे इसमें ठहरने वालों सर्दी ना लगे। एक कंपार्टमेंट के अंदर 3 लोगों के रुकने और नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं टेंट सिटी में अभी से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जनवरी में बुकिंग फुल है। जबकि फरवरी में आधी से अधिक बुकिंग की जा चुकी है। अयोध्या के मणिपर्वत इलाके के पास ऐसे 1450 कंपार्टमेंट की व्यवस्था होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+