अब अयोध्या का रेलवे स्टेशन भी बनेगा मंदिर जैसा, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

अयोध्या। फैजाबाद से अयोध्या नाम का जिला स्थापित होने के बाद यूपी सरकार अब अयोध्या रेलवे स्टेशन में भी अहम बदलाव करने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस स्टेशन का स्वरूप अब राममंदिर जैसा होगा। स्टेशन भवन पर मंदिर जैसा शिखर होगा, जिस पर झंडा भी नजर आएगा।

Ayodhya railway station will be constructed as a replica of Ram Temple: Railway

सोर्स के मुताबिक, अयोध्या में रेल के विकास में यह महत्वपूर्ण परिवर्तन बुधवार से शुरू होगा। सांसद लल्लू सिंह स्टेशन के नए रूप के लिए निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। वहीं, भवन निर्माण के साथ कर्मचारी आवास भी बनेगा। अधिकारियों का कहना है कि अब यहां विकास कार्यों को और विस्तार देने के लिए योजना की लागत 107 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

डिप्टी सीएम बोले- जब श्री राम जी चाहेंगे, तब मंदिर बन जाएगा
वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि जब श्री राम जी चाहेंगे, तब अयोध्या में राम मंदिर बन ही जाएगा। उन्होंने पत्रकारों द्वारा राम मंदिर पर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा "राम मंदिर पर भाजपा ने संकल्प पत्र में अपना मत व्यक्त कर दिया है। अब राम जी की सद्कृपा जितनी जल्दी होगी, उतनी जल्दी काम हो जाएगा। राम जी जब चाहेंगे, कारक और कारण दोनों बन जाएंगे।"

मांस-मदिरा पर भी लगेगी रोक
सरकार आने वाले समय में अयोध्या जिले में मांस-मदिरा पर रोक लगा सकती है। बता दें कि अब तक अयोध्या सिटी में शराब और मीट पर प्रतिबंध था, लेकिन हाल ही में योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया तो पूरे जिले में शराब-मीट पर बैन लगाने की मांग हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+