Ayodhya News: बंपर वोटों से जीते INDIA गठबंधन के सांसद, अब अयोध्या राम मंदिर जा सकते हैं राहुल और अखिलेश
Ayodhya News: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यही कारण था कि उत्तर प्रदेश कि 80 लोकसभा सीटों में समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने 33, आरएलडी ने दो, अपना दल सोनेलाल ने एक और आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने एक लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी को इस बार यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान भारी नुकसान हुआ है।

चुनाव रिजल्ट आ जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा हार की समीक्षा की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हार के पीछे के कारण तलाशने में जुटे हुए हैं। वहीं बंपर जीत के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
एक बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय का एक बयान सामने आया है। अजय राय ने जो बयान दिया है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव जल्द अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।
हालांकि अभी तक इंडिया गठबंधन है या कांग्रेस व समाजवादी पार्टी द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि फैजाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की करारी हार और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के बाद अब राहुल और अखिलेश राम मंदिर में दर्शन करेंगे।
दर्शन पूजन में मार्केटिंग नहीं की जाती
अजय राय ने कहा कि भगवान के दर्शन के लिए कोई भी कभी भी जा सकता है। भगवान के दर्शन के लिए किसी योजना की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान के दर्शन पूजन में मार्केटिंग नहीं की जाती है। यह हमारी आस्था का विषय है।
54567 हजार वोट से जीते सपा प्रत्याशी
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अयोध्या अर्थात फैजाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतर गया था वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद को टिकट दिया था।
लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू राम को 54567 वोटों से चुनाव हरा दिया। खास तौर पर जहां भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कराया गया वहीं पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार गई।
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अयोध्या के लोगों का जमकर विरोध किया। ऐसे में कहा जा रहा है कि भारत गठबंधन के नेता अयोध्या राम मंदिर का दौरा कर सकते हैं और अयोध्या के लोगों को लेकर की जा रही बयानबाजी के लिए सहानुभूति हासिल करने की भी कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications