Ayodhya News: राम मंदिर में गर्भगृह के अलावा रामलला की 2 मूर्तियां और लगेंगी, जानिए क्या हैं इसकी वजहें
Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर अब ट्रस्ट ने नई कवाद शुरू की है। ट्रस्ट के सूत्रों की माने तो गर्भगृह के अलावा रामलला की दो और मूर्तियां मंदिर के प्रथम तल और द्वितीय तल पर स्थापित की जाएंगी।

Ram Mandir in Ayodhya: उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार की भी कोशिश है कि 2024 से पहले इसे हर हाल में तैयार किया जा सके ताकि इसका लाभ चुनाव में मिल सके। राम मंदिर को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है कि राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला की दो अतिरिक्त मूर्तियों को मंदिर परिसर में ही उपयुक्त स्थानों पर उपयोग करने का निर्णय लिया है ताकि उनकी पवित्रता बनी रहे।
इस साल के अंत तक हो जाएगा गर्भगृह का निर्माण
मंदिर के गर्भगृह सहित पूरे भूतल का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह सहित पूरे भूतल का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रथम तल का निर्माण शुरू होगा। अयोध्या में तराशी जा रही रामलला की तीन मूर्तियों में से सर्वश्रेष्ठ को ही मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
रामलला की शेष दो मूर्तियों को लेकर चल रहा विचार विमर्श
श्रीराम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की शेष दो मूर्तियों को स्थापित करने के लिए जगह को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न पुजारियों से परामर्श कर रहा है। ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि राम लल्ला की शेष दो मूर्तियों को मंदिर के बाहर नहीं भेजा जाएगा। उन्हें सम्मानपूर्वक मंदिर परिसर के भीतर एक उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
गर्भ गृह के अलावा पहले और दूसरी मंजिल पर स्थापित होंगी मूर्तियां
ट्रस्ट के एक सदस्य के अनुसार, मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल पर एक-एक मूर्ति स्थापित की जा सकती है जो बाद में आएगी। राम मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल समान रूप से भव्य होगी। वे रामलला की शेष दो मूर्तियों के लिए आदर्श स्थान हो सकते हैं। मंदिर के गर्भगृह सहित पूरे भूतल का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रथम तल का निर्माण शुरू होगा।
कनार्टक के गणेश तराशेंगे मूर्तियां
कर्नाटक के गणेश भट्ट नेल्लीकारू चट्टानों (काले पत्थरों) से राम लाल की मूर्ति को तराशेंगे, जिसे श्याम शिला या कृष्ण शिला के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनका रंग भगवान कृष्ण से मिलता जुलता है। राजस्थान के सत्य नारायण पांडेय सफेद मकराना मार्बल पत्थरों से मूर्ति को तराशेंगे।
एक सप्ताह तक चलेगा मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगिराज कर्नाटक से मंगाई गई एक अन्य चट्टान से मूर्ति को तराशेंगे। ट्रस्ट रामलला की मूर्ति की स्थापना के लिए सप्ताह भर चलने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजेगा, जो जनवरी 2024 में प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications