अयोध्या दुष्कर्म मामला: मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव की कर दी खिंचाई, बोले- वे अपराधियों के करते हैं पैरवी
अयोध्या दुष्कर्म मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बेकरी में छापेमारी की गई, बेकरी के अंदर बने प्रोडक्ट्स की सैंपलिंग की गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग की रिपोर्ट में बेकरी का निर्माण अवैध पाए जाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस बीच पीड़ित परिवार से सपा नेताओं की दूरी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सांसद अखिलेश यादव के उसक बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई से पहले डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने अयोध्य दुष्कर्म केस के लेकर सपा की जमकर खिंचाई की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजपार्टी के नेता अपराधियों की पैरवी करने में जुटे हुए हैं।
योगी सार में व निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने कहा, "हमारी सरकार का प्रशासन ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है...मैं उससे (पीड़िता) मिलने के लिए अयोध्या गया था...समाजवादी पार्टी के नेता ऐसे अपराधियों की पैरवी कर रहे हैं...पीड़ित से कोई मिलने नहीं जा रहा है। डीएनए टेस्ट तो कराया ही जाएगा, लेकिन किया तब अपराधियो पर कार्रवाई ना की जाए?"












Click it and Unblock the Notifications