Ayodhya Deepotsav में CM योगी आदित्यनाथ की हुंकार, 'जहां गोलियां चलीं थीं वहां आज दीप जल रहे'

Ayodhya Deepotsav CM Yogi: अयोध्या में इस बार भी छोटी दिवाली के मौके पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना की। सीएम ने प्रभु श्रीराम इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अब अयोध्या विकास और विरासत का प्रतीक बन चुकी है। जहां कभी गोलियां चली थीं वहां अब दीप जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या नए भारत की पहचान है। यह सनातन की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का ये दीपोत्सव 500 साल तक आस्था के संघर्ष की विजय का प्रतीक है। देश की आजादी के बाद हर भारतवासी के मन में था कि अब देश को सांस्कृतिक आजादी भी मिले। कुछ लोगों ने सनातनियों की आस्था को कैद करने का कुत्सित प्रयास किया पर आज भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। सनातनियों ने 500 साल तक अपने देवस्थान के लिए संघर्ष किया।

Ayodhya Deepotsav CM Yogi

Ayodhya Deepotsav को सीएम योगी ने बताया सनातन का संकल्प

रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन का प्रारंभ जय श्रीराम और सरयू मैया की जय के नारों के साथ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, 'हमने 2017 में दीपोत्सव का शुभारंभ किया और सभी के सहयोग से दीपोत्सव की परंपरा प्रारंभ हुई। 2017 में एक लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे और अब लाखों लाख दीप अयोध्या में प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया।'

यह भी पढ़ें: 'सनातनी संगति से रहें सावधान', कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने RSS के खिलाफ क्यों उगला जहर?

कांग्रेस और सपा पर सीएम योगी ने साधा निशाना

सीएम योगी ने इस मौके पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा, 'हम नहीं भूल सकते हैं कि कांग्रेस ने कहा था कि राम तो हैं ही नहीं। राम तो मिथक हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी के लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।'

इस मौके पर अयोध्या में लेजर और लाइट शो का भी आयोजन किया गया। परंपरा के मुताबिक रामलीला का मंचन भी हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि जहां गोलियां चलाई गई थी, वहां हमने सनातन की परंपरा को प्रतिष्ठापित किया है। यह दीपोत्सव देखने के लिए आज पूरी दुनिया उतावली है। सीएम योगी ने कहा, 'यह 500 वर्षों की साधना और संकल्प का प्रतीक है। यह सनातन की परंपरा की प्रतिष्ठा है।'

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में सीएम योगी ने की बढ़ोतरी

'अयोध्या आज दुनिया भर से सनातनी दर्शन के लिए आ रहे'

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून और विकास का राज है। उन्होंने कहा, 'अब दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी अयोध्या आ रहे हैं। भारत के अलग-अलग कोनों से लोग रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं। आज अयोध्या में विकास हो रहा है। ये वही उत्तर प्रदेश है जहां गरीबों के घर में शौचालय बन रहा है। लोगों को कोरोना काल से ही राशन का वितरण किया जा रहा है और अगर बीमार हो जाएं तो पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवर आयुष्मान योजना के रूप में दिया जा रहा है। प्रदेश में अब रामराज्य की स्थापना हो चुकी है। अब तैहिक, दैविक और भौतिक किसी भी तरह का दुख लोगों को नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+