अयोध्या के हवाई दर्शन का मौका, यूपी सरकार ने रखा हेलीकॉप्टर का 3 हजार रुपए किराया, जानें टाइमिंग

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा अवसर है। यूपी सरकार हेलीकॉप्टर से हवाई दर्शन सेवा शुरू कर दी है, जिसका किराया 3 हजार रुपए है।

Ayodhya Darshan

Ayodhya Darshan by Helicopter: रामनवमी से हेलीकॉप्टर से अयोध्या दर्शन की सुविधा शुरू हो गई है। अब श्रद्धालुओं राम नगरी के हवाई दर्शन कर सकते हैं। राम मंदिर निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। ऐसे में भक्त मंदिर निर्माण के काम को पास से देख भी पाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन ने मिलकर दर्शनार्थियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है, 28 मार्च से शुरू ये सुविधा 15 दिनों तक चलेगी।

3 हजार रुपए किराया

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी के पावन मौके पर यूपी टूरिज्म ने श्रद्धालुओं को सिर्फ तीन हजार रुपए में हेलीकॉप्टर से अयोध्या के दर्शन कराने के लिए सुविधा शुरू है। यूपी टूरिज्म ने इसकी ट्वीट करते हुए जानकारी दी। प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए में आठ मिनट का सफर कर सकता है। साथ ही भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी, छोटी छावनी, बड़ी छावनी, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला के दर्शन कर पाएंगे।

जानें सारी डिटेल्स

श्रद्धालु सरयू तट पर अतिथि गृह के सामने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर पर बैठकर पूरे अयोध्या का हवाई भ्रमण करेंगे। टिकट की बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9412526465 व 7011410216 पर की जा सकता है। यात्री सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही हवाई दर्शन कर पाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति का किराया 3 हजार लगेगा।

कब लगेगी रामलला की मूर्ति?

कोर्ट के फैसले के बाद से ही मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रही है। जल्दी आने वाले साल में मंदिर रामभक्तों के लिए तैयार हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि तय वक्त से करीब 4 महीने पहले ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि राम मंदिर प्रबंधन के अनुसार मंदिर में जनवरी 2024 के बीच में रामलला की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+