राम मंदिर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तारीख पक्की, पीएम मोदी को भेजा जाएगा निमंत्रण

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह बताया गया कि अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से पहले ही कहा गया था कि वह इस समारोह के लिए आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजेंगे। अब ट्रस्ट की ओर से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा करके बहुप्रतिक्षित इंतजार पर से पर्दा हटा दिया गया है।

ramlala

21, 22 और 23 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
राम मंदिर ट्र्स्ट के महासचिव चंपत राय ने पीटीआई को बताया, 'राम जन्मभूमि में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए जनवरी की तीन तारीखें- 21, 22 और 23 तय की गई हैं। हम इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देंगे, जिसमें प्रमुख साधुओं के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। '

ramlala consecration in ram temple

मुख्य समारोह को गैर-राजनीतिक होगा
उन्होंने कहा कि 'मुख्य समारोह को गैर-राजनीतिक रखा जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के मेहमानों को भी आमंत्रित किया जाएगा, अगर वे आने का इरादा रखें। कार्यक्रम में कोई स्टेज नहीं होगा और ना ही कोई सार्वजनिक सभा होगी।'

ramlala consecration in ram temple

136 सनातन परंपपराओं के 25,000 हिंदू साधु-संत जुटेंगे
ट्रस्ट की योजना समारोह के लिए 136 सनातन परंपपराओं के 25,000 से अधिक हिंदू धार्मिक नेताओं को आमंत्रित करने की है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ऐसे संतों की एक लिस्ट तैयार कर रहा है और जल्द ही उन्हें ट्र्स्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हस्ताक्षर के साथ निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

ramlala consecration in ram temple

साधु-संतों के अलावा 10,000 विशेष मेहमान
चंपत राय ने कहा, 'ट्रस्ट ने सभी प्रमुख संतों को अयोध्या के बड़े आश्रमों में ठहराने की योजना बनाई है।' ये 25,000 संत उन 10,000 'विशेष मेहमानों' से अलग होंगे जो राम जन्मभूमि परिसर के अंदर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

ramlala consecration in ram temple

एक महीने तक श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन कराएगा राम मंदिर ट्रस्ट
मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा, 'रामलला का गर्भगृह तैयार होने को है। अब जनवरी महीने में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पूरे जोर से चल रही है।' ट्रस्ट की योजना है कि प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक महीने तक नि:शुल्क भोजन कराया जाए। चंपत राय के अनुसार पूरे जनवरी महीने में ट्रस्ट प्रतिदिन 75,000 से 1,00,000 लोगों को भोजन कराएगा।

ramlala consecration in ram temple

बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। तब बहुत सीमित संख्या में लोग इसमें शामिल हो पाए थे, क्योंकि उस समय कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+