Auraiya News: जेब में लिफाफा डालते कैमरे में कैद हुए SDM, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच जारी
Auraiya SDM News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एसडीएम सदर को कथित रूप से एक लिफाफा जेब में रखते हुए देखा जा रहा है। यह फुटेज वायरल होने के बाद एसडीएम पर कार्रवाई की गई है।
कई लोगों द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। फिलहाल एसडीएम को उनके पद से हटाकर अब जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके अलावा इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

बताया जा रहा है की जांच में आरोपी की पुष्टि पाए जाने पर एसडीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। बात यह भी सामने आ रही है कि इस मामले का वीडियो ऑफिस के स्टाफ द्वारा ही सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दर्ज पूरा घटनाक्रम
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एसडीम मोबाइल चला रहे हैं। इस दौरान एक शख्स वहां पहुंचता है और एसडीएम की टेबल पर बने रेक में लिफाफा रखता है। कुछ देर बाद एसडीएम राकेश कुमार उसे उठाकर अपनी जेब में डाल लेते हैं।
इस दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो जाती है। बताया जा रहा है की वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद किसी कर्मचारी ने वीडियो को बाहर साझा कर दिया। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच एडीएम औरैया अविनाश मौर्य से कराई जा रही है। जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
की जा सकती है विभागीय कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इस मामले में एसडीएम औरैया द्वारा जांच किए जाने के बाद आरोपी एसडीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को लेकर भी विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications