Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Auraiya: वरमाला भूले दूल्हे बाबू! दुल्हन ने पूछा- इतनी भी क्या जल्दी थी? अब जाओ बारात के साथ!

Auraiya News: अक्सर दहेज या अन्य विवादों के कारण शादियां टूटने की कई खबरें तो आपने बहुत सुनी और देखी होगी। लेकिन औरैया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां सिर्फ पुष्पमाला (वरमाला) लाना भूल जाने के कारण शादी टूट गई। दूल्हे को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा।

यह मामला औरैया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीतमल कोतवाली के अटसू चौकी निवासी एक युवक की शादी सदय कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। तय तारीख पर बारात धूमधाम से दुल्हन के दरवाज़े तक तो पहुंच गई। यहां द्वारचार के बाद जयमाल के लिए लड़का स्टेज पर पहुंच गया।

Auraiya News

लेकिन स्टेज पर वरमाला की रस्म के दौरान पता चला कि दूल्हा पक्ष पुष्पमाला लाना भूल गया। जैसे ही दुल्हन को यह पता चला कि दूल्हा पक्ष जयमाला लाना ही भूल गया, वह भड़क गई। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी समारोह के बीच गेस्ट हाउस का माहौल देखते ही देखते विवाद में बदल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। फिलहाल, वरमाला की कमी ने ऐसा भूचाल ला दिया कि पूरी बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+