चाचा के घर से शौच कर लौट रही बच्ची हवस का शिकार बनते-बनते बची
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बच्चों के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो माह में आधा दर्जन बच्चों की हत्याओं के साथ ही अब नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल कि नाबालिग अपने चाचा के घर से शौच करके घर जा रही थी तभी रास्ते में गांव के ही युवक बच्ची के मुंह मे कपड़ा ठूंसकर उसे अपने साथ ले गया और चारपाई पर लेटा दिया। इस दौरान बच्ची के कपड़े भी फाङ दिए। लेकिन मौका पाते ही बच्ची युवक के चंगुल से छुटकार भाग निकली। परिवार के साथ बच्ची थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए जांच की बात की फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल घटना थाना जलालाबाद की है। यहां के 12 साल की बच्ची के घर शौचालय नहीं है। परिवार बेहद गरीब है। शौच के लिए परिवार के सभी लोग पास में रिश्तेदार के घर शौच के लिए जाते है। पीड़िता ने बताया कि वह शौच के लिए घर से कुछ दूर पर अपने चाचा के घर गई थी। जब वह वहां से लौटी तो गांव के ही युवक ने उसको पीछे से पकड़ लिया और उसके मूंह मे कपङा ठूंस दिया। जिससे वह चिल्ला नही सकी। उसके बाद युवक उसको उठाकर अपने घर ले गया। वहां जाने के बाद युवक उससे चारपाई पर लेटने के लिए कहने लगा। इस युवक ने उसके कपड़े भी फाङ दिए। जब युवक ने बच्ची पर चारपाई पर लेटने का दवाब बनाया तो बच्ची ने हाथ छोङने की बात की जैसे बच्ची के युवक ने हाथ छोङे तो बच्ची ने मौका पाते ही घर से भाग निकली और सीधे अपने घर पहुंची और घटना के बारे मे बताया।
परिजनों नाबालिग बच्ची के थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए पहले मामले के जांच के आदेश दिए उसके बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। फिलहाल अब मामले की जांच की जांच की जा रही है। सीओ बलदेव सिंह खनेङा ने बताया कि नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की शिकायत मिली है। घटना के जांच के आदेश दिए है। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications