रायबरेली: आरएसएस कार्यालय पर हमला, तोड़फोड़, आगजनी
घटना की कवरेज करने आये मीडियाकर्मियों से भी बीजेपी नेताओं ने अभद्रता की और कवरेज करने से रोकने का प्रयास भी किया।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आरएसएस के कार्यालय में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब अराजक तत्वों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं किचन में लगे सिलेंडर में आग तक लगाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पाकर बीजीपी नेताओं का जमावड़ा लग गया। वहीं घटना की कवरेज करने आये मीडियाकर्मियों से भी बीजेपी नेताओं ने अभद्रता की और कवरेज करने से रोकने का प्रयास भी किया। मौके पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल समेत पुलिस बल मौजूद रहा और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल रायबरेली जनपद में स्थित आरएसएस के जनपदीय कार्यालय में कुछ अराजक तत्वों ने हमला बोला दिया और देखते ही देखते तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं किचन में रखे सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश की गई थी और वहाँ पर मौजूद लोगों को बंधक बनाकर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया। घटना स्थल पर पहुंचे बीजेपी नेताओं ने मीडियाकर्मियों से अभद्रता की।

भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने घटना का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। वहीं बीजेपी नेताओं ने बताया कि संघ कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना मिली थी जिस पर हम लोग आये हैं। यह घटना किस अराजक तत्व ने की है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है पर जिसने भी यह घटना की, उसके लिए ठीक नही होगा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और छानबीन में जुट गई है।
सीओ सिटी ने कहा कि उन्हें भी तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना मिली थी। यह घटना किसने की, इसकी जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications