VIDEO: गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद में सपा नेता सुरेश गंगवार पर जानलेवा हमला

बरेली। बरेली के मीरगंज सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और मीरगंज विधानसभा प्रभारी सुरेश गंगवार पर पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। मीरगंज थानाक्षेत्र के शेखूपुरा मोहल्ले में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पहले से रंजिश रखने वाले पड़ोसी ने आज उन्हें उस समय घेर लिया जब वो अपनी बोलेरो गाड़ी से कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे।

आरोप है कि चार पांच हमलावरों ने उन्हें घेर कर धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले वो अपने बचाव में किसी को बुला पाते हमलावर उन्हें बुरी तरह से घायल करके फरार हो गए। परिजन उन्हें घायल हालत में स्थानीय सीएचसी ले गए जहाँ से उन्हें उपचार के लिए बरेली निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+