सनकी आशिक ने 12वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला किया, चेहरे पर लगे 31 टांके

उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया। खौफनाक वारदात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लड़की के चेहरे पर 31 टांके लगे हैं।

झांसी (उत्तर प्रदेश) 12 जुलाई : लड़की से दोस्ती की सनक ऐसी कि दानिश नाम का लड़का दरिंदगी पर उतर आया। सनक और वहशीपन की इंतहा ऐसी की नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला (attack on minor girl) कर दिया। ब्लेड से ऐसा हमला किया कि चेहरे और गर्दन पर गंभीर इंजरी हुई।

crime

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग लड़की पर ट्यूशन के रास्ते में हमला किया गया था। कलिंग टीवी और भास्कर डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में 11 जुलाई को एक नाबालिग लड़की पर हमला हुआ। संदिग्ध दानिश खान ने एक लड़की को ब्लेड से गंभीर रूप से घायल कर दिया। दानिश फरार है।

घायल लड़की को सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता के चेहरे और गर्दन पर 31 टांके लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक युवती ग्वालियर रोड स्थित झांसी में रहती है। वह 12वीं की छात्रा है। वह सोमवार को करीब चार बजे मिशन कंपाउंड के पास इंग्लिश ट्यूशन जा रही थी। स्थानीय निवासी दानिश खान ने लड़की को सड़क पर रोका और दोस्ती से इनकार करने पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। एक अन्य लड़की ने हस्तक्षेप किया जिससे पीड़िता की जान बची। खून से लथपथ मासून को कोचिंग में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता की मां के मुताबिक पिछले दो साल से दानिश खान उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। कोचिंग सेंटर से किसी तरह फोन नंबर अरेंज करने के बाद अलग-अलग नंबरों से फोन करता था। 'दोस्ती' का दबाव बनाता था। हर दिन कोचिंग जाने के दौरान दानिश प्रताड़ित करता था।

बेटी ने डर के कारण घर में किसी को कुछ नहीं बताया। दानिश की उम्र बेटी से करीब 8 से 10 साल बड़ी है। पीड़िता के पिता जीवित नहीं हैं। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। उन्होंने कहा कि संदिग्ध दानिश की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+