Atiq-Ashraf Funeral: अतीक और अशरफ का शव सुपुर्द-ए-खाक, दो बेटों की मौजदूगी में दफनाया
अतीक और अशरफ की पीएम होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। जहां परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया संपन्न की गई।

Atiq Ashraf funeral: गैंगस्टर अतीक अहमद के शव का की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुका है। जबकि उसके भाई अशरफ की पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों शवों का रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया गया था। पीएम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान भेजा गया। जहां अतीक और अशरफ के शव के सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया पूरी गई।
अतीक और अशरफ के शव के सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया के दौरान अतीक के बेटे और बहनें मौजूद रहीं। अतीक और अशरफ के सुपुर्दे खाक की पूरी प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था गई। पूरी तरह से जांच परख करने के बाद गैंगस्टर के करीबियों को उसके शव के नजदीक जाने दिया गया।
चकिया के कसारी-मसारी में सुपुर्दे खाक
अतीक और अशरफ के शव को दफन करने के लिए प्रयागराज के कसारी मसारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपर्द कर दिया गया था। वहीं शनिवार को ही अतीक अहमद के बेटे असद को भी इसी कब्रिस्तान में दफन किया गया था, जो झांसी में यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया था।
अतीक के सुपुर्दे खाक में कौन- कौन होगा शामिल?
अतीक अहमद और अशरफ के सुपर्दे खाक में शामिल होने के लिए कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक के छोटे बेटों के साथ उसकी बहनें भी पहुंच गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक के लिए बहनोई और ससुर को सौंपा गया था। सूत्रों के मुताबिक अतीक और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में आरएएफ और पीएसी की कई बटालियन को तैनात किया गया है। शव फिलहाल कब्रस्तान पहंचाए जा चुके हैं।
अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम पांच डाक्टर्स के पैनल ने किया। अतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शूटआउट के दौरान उसके शरीर में कुल 8 गोलियां लगी हैं। इनमें से 1 सिर में, 1 गर्दन में, 1 छाती में और 1 कमर में लगी। वहीं अशरफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार इसके शरीर में पांच गोलियां लगी हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शवों को सुपुर्दे खाक के लिए मोर्चरी से चकिया के कब्रिस्तान ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications