शाइस्ता परवीन की सीक्रेट चिट्ठी, सीएम योगी को लिखकर चला था बड़ा दांव, लेकिन बीच में ही हो गया कांड
Shaista Parveen letter: शाइस्ता परवीन के सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने बताया कि सुबह से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच शाइस्ता परवीन की एक चिट्ठी सामने आई है।

Shaista Parveen letter to Yogi Adityanath: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन शूटरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के तीन दिन बाद, गैंगस्टर की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की चिट्ठी सामने आई है, जिसे उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा था। इस चिट्ठी के जरिए शाइस्ता ने दांव खेलने की कोशिश की थी। शाइस्ता परवीन का पत्र 27 फरवरी को सीएम योगी को लिखा गया था जिसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि यूपी पुलिस के शीर्ष अधिकारी उनके पति और देवर को मारने की योजना बना रहे थे।
शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि एक मंत्री के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और उसके भाई को मारने की साजिश रच रहे थे।
शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने आरोप लगाया कि इस साजिश में बड़े अधिकारी शामिल हैं। वे पुलिस रिमांड के दौरान अतीक अहमद और अशरफ को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और फिर उनकी हत्या कर दी जाएगी। उमेश पाल की हत्या के तीन दिन बाद अतीक की पत्नी ने सीएम योगी को यह चिट्ठी लिखी थी। शाइस्ता ने अपने पत्र में यह भी दावा किया कि उमेश पाल को मारने की सुपारी एक मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दी थी।
शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बेटे अली को शूटर बताने का आरोप भी बेबुनियाद है। चिट्ठी में शाइस्ता ने इसे सियासी रंजिश का मामला बताते हुए कहा था कि बसपा ने जब से उन्हें प्रयागराज के मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है, तबसे यहां के एक स्थानीय नेता और सरकार में काबीना मंत्री ने साजिश रचना शुरू कर दिया था और उसी साजिश में उमेश पाल की हत्या हुई।
चिट्ठी में शाइस्ता ने (Shaista Parveen Letter)लिखा था कि उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह नहीं थे, इसलिए अतीक या अशरफ के पास उनकी हत्या करवाने का कोई उद्देश्य नहीं था, मैं आपसे यह अपील करती हूं कि इस घटना की जांच सीबीआई से करवाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications