Atiq Ahmed का बेटा असद अहमद पढ़ाई-लिखाई में था तेज, 12वीं के बाद वकालत की पढ़ाई के लिए जाना चाहता था विदेश

Atiq Ahmed's son Asad ahmed Educational Qualification : असद अहमद ने लखनऊ के बड़े स्कूल में इस साल दी थी 12वीं की की बोर्ड परीक्षा, हॉयर स्‍टडी के लिए विदेश जाना चाहता था।

asad

Atiq Ahmed's son Asad ahmed Educational Qualification : गैंगस्‍टर अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद जो कि उमेश पाल हत्‍याकांड का वांछित का अरोपी था वो गुरुवार को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस की गोलियों से छलनी हुए असद अहमद पर पांच लाख रुपये का इनाम था, वो बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। आखिरकार गुरुवार को झांसी डीएसपी और यूपीएसटीएफ ने एक संयुक्‍त कार्रवाई में असद अहमद को मार गिराया।

छह महीने पहले नहीं था कोई भी पुलिस केस

छह महीने पहले असद अहमद के खिलाफ पुलिस में एक भी केस दर्ज नहीं था। उमेश पाल की प्रयागराज में 24 फरवरी को दिलदहाड़े हत्‍या करने के बाद गैंगस्‍टर अतीक अहमद का बेटा असद क्रिमिलन बन गया। हत्‍या का मामला दर्ज होने के बाद से असद फरार चल रहा था। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और आज छह महीने बाद पुलिस के साथ आज मुठभेड़ में मार गिराया गया।

लखनऊ से चला रहा था अपना अब्बा अतीक का गैंग

माना जाता है कि अतीक अहमद के जेल में जाने के बाद उसके बेटे ही उसका गैंग चला रहे थे। असद अहमद के लिए माना जाता है कि वो लखनऊ से अपने बाप के गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

लखनऊ के नामी स्‍कूल से दी थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा

असद अहमद पढ़ाई लिखाई में बहुत तेज था, उसने इस साल लखनऊ के नामी स्‍कूल से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी थी जिसका परिणाम अभी आना बाकी था।

वकील बनना चाहता था असद अहमद

अतीक का बेटा असद 12वीं पास करने के बाद वकील बनना चाहता था जिसकी हॉयर स्‍टडीज के लिए विदेश जाना था लेकिन दोनों भाईयों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होने के कारण उसे वीजा नही मिल पाया था।

बचपन से ही पिता ने किया था फायरिंग में ट्रेंड

हालांकि उसके एनकाउंटर के कुछ दिन पहले ही एक बच्‍चे का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके लिए दावा किया जा रहा था कि वो वीडियो असद अहमद का था1 ये वीडियो 2017 का था जब असद की उम्र महज 12 साल की रही होगी वीडियो में वो हवाई फायरिंग कर रहा था और उसे लोग गोली चलाने के लिए प्रोत्‍साहित करते हुए और चलाओ कह रहे थे।

शादी समारोह में 12 साल की उम्र में की थी फायरिंग

ये फायरिंग का वीडियो चकिया की ही एक शादी समारोह की थी। इस वीडियो के बाद ये दावा किया जा रहा था कि असद को उसका गैंगस्‍टर पिता अतीक अहमद बचपन से बंदूक से शूट करने की ट्रेनिंग दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+