Atiq Ahmed: फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुई पुष्टि, अतीक के कार्यालय में खून के धब्बे इंसान के
Atiq Ahmed: प्रयागराज स्थित अतीक अहमद के ध्वस्त कार्यालय में जो खून के धब्बे पाए गए थे, वह इंसानों के हैं। फॉरेंसिंक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह खून के धब्बे इंसान के ही हैं।

Atiq Ahmed: अतीक अहमद की हत्या के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज में अतीक अहमद के जिस कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया था। कार्यालय की दीवारों पर खून के धब्बे मिलने के बाद इसकी जांच के लिए फॉरेंसिंक की टीम को बुलाया गया था।
इस खून के धब्बों के सैंपल की जांच रिपोर्ट को फॉरेंसिक की टीम ने जमा कर दिया है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि अतीक के ध्वस्त कार्यालय में जो खून के धब्बे पाए गए हैं वह इंसान का खून है।
इस रिपोर्ट को एसआईटी को सौंप दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ नशा करने वाले अतीक के कार्यालय में चोरी करने के लिए पहुंचे थे। इन लोगों ने ऑफिस के भीतर शराब भी पी थी।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ नशेड़ियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को पता चला है कि इन नशेड़ियों को कुछ चोट आई हैं। बता दें कि खून के धब्बे अतीक के कार्यालय की सीढ़ियों पर पाए गए थे। इसके साथ ही चकरिया स्थित ऑफिस में एक सफेद कपड़े का टुकड़ा सोफे पर पाया गया था। साथ ही एक टूटा हुआ चाकू भी यहां से मिला था।
अतीक के ध्वस्त कार्यालय में खून के धब्बे दिखने के बाद प्रयागराज के एसपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा था कि मैंने खुद इसकी जांच की है, सीढ़ी और रसोई के बगल में खून के धब्बे हैं, एएफएसएल की टीम इसकी जांच कर रही है।
सोफे पर जो सफेद कपड़ा पाया गया है उसपर भी खून के धब्बे हैं। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह खून के धब्बे किसके हैं। इसकी जांच चल रही है।
गौर करेन वाली बात है कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को जब मेडिकल कराने के लिए पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची थी तो मीडिया के कैमरों के सामने अतीक और उसके भाई की तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications