'अतीक अहमद का साम्राज्य पूरी तरह से ध्वस्त', अशद अहमद के एनकाउंटर पर बोले यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खूंखार गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया। उनके सह-आरोपी गुलाम को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

up Former DGP Vikram Singh

माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का यूपी STF ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया है। असद अहमद के एनकाउंटर के बाद से अब नेताओं और पूर्व पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद का साम्राज्य अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ये वह बाहुबली था जिसका आतंक का सम्राज्य प्रयागराज, लखनऊ और नोएडा तक थी। अतीक अहमद का बचा -खुचा साम्राज्य भी अब खत्म हो जाएगा। इसका गिरोह अब अंतिम सांस गिन रहा है।

कौन था असद अहमद
कौन था असद अहमद बता दें कि असद अहमद (Asad Ahmed) माफिया से राजनेता बना अतीक अहमद का बेटा था। लेकिन, 24 फरवरी को प्रयागराज की एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या करने वाले आधा दर्जन शूटरों का नेतृत्व करने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश का 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल हो गया था। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

पिता अतीक अहमद को छुड़ाने की फिराक में था असद अहमद
स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि अतीक अहमद और एक और अपराधी को वारंट बी के माध्यम से साबरमती और बरेली जेल से लाया जा रहा था। कॉनवॉय पर हमले की आशंका थी, ऐसी सूचना थी की साबरमती और बरेली जेल से अपराधियों को छुड़ाया जा सकता है। ऐसे में हमने तुरंत एक्शन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+