Atiq ahmad and ashraf murder: क्या अतीक-अशरफ हत्याकांड के पीछे है ISI कनेक्शन?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक-अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो इसमें पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आ सकता है।

योगी आदित्यनाथ

Atiq ahmad and ashraf murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में सरेआम हुई अतीक-अशरफ की हत्या के पीछे क्या पाकिस्तानी कनेक्शन भी है। क्या अतीक-अशरफ की हत्या में कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ तो नहीं है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो तीनों हमलावरों से पूछताछ की जा रही है लेकिन इस तरह की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी सामने आ रही है कि वह प्रयागराज के बाहर के रहने वाले हैं और उन्होंने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था उसका नंबर भी फर्जी है।

अतीक-अशरफ की हत्या के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन?

अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीन शूटरों को पकड़ लिया गया है। पुलिस के सूत्रों की माने तो उनके पास से जो पिस्टल बरामद की गई हैं वो ठीक उसी तरह की हैं जिस तरह की पिस्टल असद और गुलाम के पास से मिली थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी है कि क्या अतीक-अशरफ की हत्याकांड के पीछे कोई अंडरवर्ल्ड कनेक्शन या पाकिस्तानी कनेक्शन तो नहीं है। पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरह से अतीक ने पूछताछ में कबूला था कि उसको हथियार कश्मीर से पहुंचाए गए थे। पुलिस ने अतीक को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था इसलिए इस बात की आशंका आइएसआई को सता रही थी कि कहीं अतीक सारा राज न उगल दे।

केंद्रीय जांच एजेंसियां भी पूछताछ करने वाली थीं

पुलिस ने अतीक-अशरफ को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड मांगी थी। पूछताछ में कई खुलासे अतीक अहमद ने किए थे। पुलिस के सूत्रों की माने तो अतीक ने बताया था कि उसे हथियार कहां से मिलते थे ओर उसके पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन क्या हैं। अतीक के इस राज के उगलने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम भी उससे पूछताछ करने वाली थी। NIA से पूछताछ के दौरान अतीक कई और राज उगल सकता था। अतीक की तरफ से लगातार किए जा रहे खुलासे से कुछ लोग घबरा गए थे। जो नहीं चाहते थे कि वो और राज पुलिस को बताए।

अतीक ने कबूला था हथियार बार्डर पार से आते थे

पुलिस और एसटीएफ की पूछताछ में अतीक अहमद ने कई राज उगले थे। पिछले 23 घंटे से उससे पूछताछ चल रही थी। अतीक ने पूछताछ में कबूला था कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से वह बार्डर पास कराकर हथियार मंगाता था। पुलिस को पाकिस्तानी हथियारों का जखीरा मिल सकता था। अतीक की निशानदेही पर पुलिस उसे अलग-अलग ठिकानों पर लेकर जा रही थी। पुलिस के सूत्रों की माने तो इस बात की आशंका है कि अतीक लगातार पाकिस्तानी कनेक्शन का राज उगल रहा था इससे शायद पाकिस्तानी एजेंसियां घबरा गई थीं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है लेकिन पुलिस इस एंगल से भी अपनी जांच कर रही है।

अशरफ-अतीक की हतया के बाद सरकार पर खड़े हुए सवाल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को सनसनीखेज अंदाज में हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कैसे पुलिस के सामने हत्या कर दी गईअतीक को दूसरी बार गुजरात से यूपी पेशी के लिए लिया गया गया था, खुद अतीक अहमद लगातार यह कह रहा था कि उसकी हत्या की साजिश है, ऐसे में जिस तरह से अतीक की हत्या हुई है उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अतीक अहमद की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है, जिसके बाद यूपी पुलिस भी कटघरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+