19 को नहीं अब 21 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगा अटल जी का 'अस्थि कलश'
लखनऊ। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी का अस्थि कलश 19 अगस्त को नहीं 21 अगस्त को लखनऊ लाया जाएगा। कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी बीजेपी के एमएलसी विजय पाठक ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर 25 अगस्त को और सभी मंडल इकाइयों में 27 व 28 अगस्त को श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएगी।

पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, अटल जी का अस्थि कलश 18 व 19 अगस्त को 3 बजे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर आयेंगे, वहां से सभी अस्थि कलश पार्टी मुख्यालय पर लाए जाएंगे, जहां अस्थि कलश के लोग दर्शन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय से 20 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रदेश के 18 स्थानों पर पवित्र नदियों में विसर्जन के लिए अस्थिकलश यात्राएं जिलों के लिए रवाना की जाएंगी। सभी अस्थिकलशों के साथ भाजपा का एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार का एक मंत्री जाएगा। रास्ते में पड़ने वाले जिलों में वहां की जनता श्रद्धासुमन अर्पित करेगी तथा वहां के गणमान्य नागरिक एवं धर्मगुरु अस्थिकलश को नदी में प्रवाहित करेंगे।
वहीं इस मामले में प्रदेश बीजेपी मीडिया विभाग के.आलोक अवस्थी ने बताया कि 'आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के अस्थि कलश लखनऊ आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। 21 अगस्त को अटल जी के अस्थिकलश को लखनऊ लाया जाएगा।' बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया था। अटल जी ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।
अटल जी का उत्तर प्रदेश से बहुत गहरा लगाव था इसलिए सरकार ने उनकी स्मृतियों को भी सहजने का काम करेगी। इसी के तहत बाजपेयी जी की अस्थियों को उत्तर प्रदेश के 22 शहरों की नदियों में विसर्जित किया जाएगा। साथ ही चार शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा और बलरामपुर में अटल जी के स्मारक बनाए जाएंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications