कार्यकर्ता की शिकायत पर अटल जी पहुंचे थे बरेली, राज्यसभा में उठाया था मुद्दा

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpayee का Party Workers से था खास जुड़ाव, अचानक ही पहुंचे थे Bareilly | वनइंडिया हिंदी

    बरेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। हर किसी की जुबां पर बस एक ही बात थी, तो वह अटल जी की सरलता। आपको बता दें कि यूपी के बरेली जिले से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का खास लगाव रहा है। यही वजह रही कि जनसंघ के वक्त भी यहां के लोगों की आवाज राज्यसभा में उठती रही।

    atal Bihari vajpayee Arrived Bareilly on the complaint of the party worker

    बरेली में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल मिश्रा बताते है कि जब वह छात्र राजनीति करते थे और एवीपी के सक्रिय सदस्य भी थे। इसी दौरान उनकी इच्छा अटल बिहारी बाजपेयी से मिलने की हुई तब उन्होंने उनके ओएसडी से मिलने की इच्छा जताई। कुछ ही दिनों में अटल से उनकी मुलाकात हो गई। रामगोपाल ने बताया कि एक महीने में करीब 10 बार उनकी मुलाकात अटल जी से हुई।

    atal Bihari vajpayee Arrived Bareilly on the complaint of the party worker

    इसी दौरान उन्होंने तेल कंपनी का काम लेने के लिए एक आवेदन किया था और काम मिलने की एक यह भी शर्त थी की आवेदक उसी जिले का निवासी हो जहां से आवेदन कर रहा हो। लेकिन सारे नियम को दरकिनार करते हुए काम आगरा के किसी व्यक्ति को काम दे दिया गया। इसी बात की शिकायत उन्होंने दिल्ली जाकर अटल जी से की बाद में अटल जी ने यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया और बरेली के आलाधिकारियों से इस मसले पर बात की। कुछ समय बाद आवेदन को निरस्त कर दिए गए। अटल जी ने बरेली पहुंचकर बरेली के गांधी उद्यान में एक पौधा लगाया। आज यह पौधा एक बड़े पौधे का रूप ले चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+