Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश से राजस्थान तक सीएम योगी ने की थी ताबड़तोड़ रैली, जनता का मिला साथ
CM Yogi Aditynath Important Role In Assembly Election 2023: चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम लगभग आ चुका है। चार राज्यों में बीजेपी तीन राज्यों मध्य प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बना रही है। ऐसे में भाजपा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस जीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका अग्रणी रही। सीएम योगी ने महज 15 दिनों में 54 रैलियां की हैं। सभी राज्यों में सीएम योगी की खासी लोकप्रियता रही। जहां भी सीएम योगी गए वहां जनसैलाब देखने को मिला।
राजस्थान,मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी और सीएम योगी की सर्वाधिक डिमांड रही। पार्टी ने भी कार्यकर्ताओं व लोगों की मांग को समझतेह हुए सीएम योगी की कई रैलियां इन प्रदेशों में रखीं। आज इसका परिणाम देखने को मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश की नहीं देश में निरंतर बढ़ती जा रही है। योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति और त्वरित कार्रवाई लोगों को सर्वाधिक पसंद आ रही है। सीएम योगी ने नवंबर से चुनाव प्रचार शुरू किया था। तेलंगाना में दो दिन में 8 रैली कर 15 प्रत्याशियों के लिए मत एवं समर्थन मांगा। छत्तीसगढ़ में दो दिन में 9 प्रत्याशियों के लिए 7 रैली की। मध्य प्रदेश में 4 दिन 16 रैली क 29 प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। राजस्थान में 7 दिन में 26 रैली कर 39 प्रत्याशियों को जिताने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications