यूपी: कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में आशाओं ने खड़ा किया हंगामा, मानदेय ना मिलने से थीं नाराज

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम मे उस वक्त हंगामा हो गया। जब आयुष्‍मान भारत योजना के कार्ड लाभार्थियों को वितरण किए जा रहे थे। तभी आशा महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया और कार्ड बांटने से इनकार कर दिया। आशाओं की मांग है कि जब सर्वे किया था तब सरकार ने कहा था कि प्रति परिवार पांच रूपए आशाओं को दिया जाएगा। लेकिन कुछ भी नहीं मिला और अब कार्ड बांटने का काम फिर आशाओं को दिया गया। इसलिए अब वे कार्ड नहीं बाटेंगी। वहीं हंगामा बढ़ता देख कैबिनेट मंत्री ने आशाओं को एक हफ्ते का मानदेय दिलवाने का आश्वासन दिया है।

यूपी: कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में आशाओं ने खड़ा किया हंगामा, मानदेय ना मिलने से थीं नाराज

दरअसल आज गन्ना शोध संस्थान मे कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी मे कार्यक्रम चल रहा था। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कार्ड कैबिनेट मंत्री बांट रहे थे। कार्यक्रम में जिले भर की आशाओं को भी बुलाया गया था। देखते-देखते ही आशाओं ने कैबिनेट मंत्री का घेराव कर दिया और आयुष्‍मान भारत योजना के कार्ड बांटने से आशाओं ने इनकार कर दिया। आशाओं का कहना है कि जब आयुष्‍मान भारत के लिए परिवारों का सर्वे होना था। तब सरकार ने कहा था कि आशाओं को प्रति सर्वे का पांच रूपये दिया जाएगा लेकिन सर्वे पूरा हो गया। अभी तक उसका पैसा हमें नहीं मिला और अब कार्ड बांटने की जिम्मेदारी भी आशाओं की दी गई है। ऐसे में आशाओ ने कार्ड बांटने से इनकार करते हुए कार्यक्रम मे हंगामा करना शुरू कर दिया। आशाओं का कहना है कि त्योहार आ चुका है। सरकार ने मानदेय अभी तक आशाओं को नहीं दिया है।

यूपी: कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में आशाओं ने खड़ा किया हंगामा, मानदेय ना मिलने से थीं नाराज

वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आशाओं को शांत कराया और उनको मानदेय दिलाने का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि एक हफ्ते में आशाओं का मानदेय दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्‍मान भारत योजना शूरू की है। इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार को इलाज के लिए पांच लाख रूपया मिलेगा। ये योजना एक ऐतिहासिक योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+