'बुलडोजरों का क्या हुआ, ठोक दो?' यूपी में टीचर के बच्‍चे को पिटवाने वाले वीडियो पर भड़के ओवैसी, उठाए सवाल

Asaduddin Owaisi On Muzaffarnagar Video: यूपी के मुज्‍जफरपुर के एक निजी स्‍कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक टीचर अपनी क्‍लास में एक स्‍टूडेंट को उसके ही सहपाठियों से पिटवा रही है। टीचर के कहने पर क्‍लास के बाकी बच्‍चे उस स्‍टूडेंट को तड़ातड़ थप्प्‍पड़ मार रहे हैं। दावा किया जा रहा है जिस बच्‍चे की पिटाई हो रही है वो स्‍टूडेंट अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से का है। इस वायरल वीडियो को देखकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का भड़क उठे हैं।

Asaduddin Owaisi On Muzaffarnagar Video

ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर इस मामले में यूपी की योगी सरकार द्वारा अभी तक कार्रवाई ना किए जाने पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लड़के के पिता ने अपने बेटे को स्‍कूल से निकाल लिया है। वो इस मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं क्‍योंकि उन्‍हें पता है कि उन्‍हें नहीं मिलेगा और इसके बजाय माहौल खराब हो सकता है।

कौन हैं वो लोग?

ओवैसी ने एक्स ( ट्विटर) पर लिखा 'कौन लोग हैं जो अपने बच्‍चे के लिए न्‍याय मांग रहे एक पिता के खिलाफ माहौल खराब करेंगे? ओवैसी ने दावा किया कि ये योगी आदित्‍यनाथ के शाासन का अभियोग है कि लोगों को उचित प्रकिया पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही ओवैसी ने दावा किया कि इस बात की संभावना अधिक है कि शिक्षक को सजा देने के बजाय उसे पुरस्‍कार दिया जाए।"

भाजपा सरकार पर उठाया सवाल

ओवेसी ने आरोप लगाया कि 'बच्‍चों पर जुल्‍म होते हैं और पुलिस आरोपी को देती है। इस केस में अभी तक पुलिस कार्रवाई क्‍यों नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्‍होंने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा मध्‍य प्रदेश में एक छोटी सी घटना पर बुलडोजर चला दिया गया था और यहां एक छोटे से बच्‍चे को उसके मजहब की बुनियाद पर पीटा जा रहा है। ताज्जुब ये है इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।"

योगी आदित्यनाथ बुलडोज़र और 'ठोक दो'का क्या हुआ?

मुजफ्फरनगर के इस वीडियो पर ओवैसी ने कहा "ऐसे मामले में तो एनसीपीसीआर और एनएचआरसी वैसे तो तुरंत स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं किया गया। कथित तौर पर एनसीपीसीआर बच्‍चे को न्‍याय मिले ये सुनिश्‍त करवाने के बजाय वीडियो के वायरल होने को लेकर अधिक चिंतित है। इसके साथ ही ओवैसी ने सवाल किया योगी आदित्यनाथ बुलडोज़र और 'ठोक दो'का क्या हुआ?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+