Atiq ahmed के घर वाले या तो जेल में है या तो है फरार, तो जानें किसे सौंपा जाएगा बेटे Asad ahmed का शव?
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का शव अभी झांसी पुलिस के कब्जें में है जानिए किसे सौपा जाएगा असद अहमद का शव?

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmad) का बेटा असद अहमद को गुरुवार को दिनदहाड़े झांसी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। असद अहमद(Asad Ahmad) प्रयागराज के वकील उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) में वांछित अपराधी था
किसे सौंपा जाएगा असद अहमद का शव?
असद और उसका एक साथी गुलाम उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था जिसे भी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। अरसद अहमद का शव फिलहाल अभी झांसी पुलिस के कब्जे में हैं। अतीक अहमद खुद और उसका पूरा परिवार जेल में है या फरार चल रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि 23 साल के असद अहमद का शव किसे सौंपा जाएगा?
अतीक अहमद का पूरा जेल में हैं पत्नी फरार चल रही
अतीक अहमद जो कि पूर्व सांसद है उस पर भी उमेश पाल की हत्या करवाने का आरोप है वो जेल में है। वहीं उसकी पत्नी शादस्ता परवीन जो कि बसपा की नेता बन चुकी है वो उमेश पाल हत्याकांड की भी आरोपी है और फरार चल रही है। वहीं अतीक के दो बड़े बेटे जेल में हैं !
दो बड़े बेटे और भाई जेल में, दो नाबालिग बेटे किशोर सुधार गृह में
जिसमें उसका बड़ा बेटा मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है और छोटा बेटा अली अहमद प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है और अतीक के दो छोटे नाबालिग बेटे एहजम और अबान उमेश पाल हत्याकांड के बाद लखनऊ के किशोर सुधार गृह में हैं। वहीं अतीक अहमद का छोटा भाई अशरफ बरेली जेल में बंद है।
असद अहमद का शव पुलिस से लेकर कौन करेगा सुपुर्द-ए-खाक
अब चूंकि असद अहमद के परिवार के सभी सदस्य जेल में है तो अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि असद का शव उसके नहिहाल के सदस्य को सौंपने का आग्रह अतीक अहमद के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि असद अहमद के मौसा उसका शव पुलिस से लेने जाएंगे और वो ही उसके शव का सुपुर्द-ए-खाक करेंगे।
क्या अतीक अहमद बेटे असद को आखिरी बार देख पाएगा?
अब ये सवाल उठता है कि अतीक अहमद अपने बेटे के अंतिम दीदार करने पहुंच पाएगा या नहीं? इस बारे में कानून के जानकारों का कहना है कि अतीक अहमद केस की सुनवाई के दौरान पीसीआर में है यानी पुलिस कस्टडी में है ऐसे में कोर्ट से बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की परमीशन कोर्ट से ले सकता है और अंतिम संस्कार में शामिल हो सकता है।
अतीक अहमद और चाचा की पेशी के दिन हुआ असद का एनकाउंट
याद रहे असद अहमद का एनकाउंटर ऐसे दिन हुआ है जब अतीक अहमद और उसके भाई को उमेश हत्याकांड मामले के सिलसिले में प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया था। गैंगस्टर को अदालत में पेशी के लिए अहमदाबाद की साबरमती जेल से सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया गया था वहीं भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को बरेली जेल से लाया गया था।
जानें कौन था उमेश पाल जिसकी हत्या का वांछित है अतीक अहमद का पूरा परिवार
बता दें प्रयागराज में वकालत करने वाला उमेश पाल 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या का गवाह था जिसमें अहमद आरोपी है। 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की प्रयागराज में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अहमद, अशरफ, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications