नीरव मोदी की राह पर उद्योगपति विक्रम कोठारी, ले रखा है करोड़ों का लोन, ज्यादातर NPA
Recommended Video

कानपुर। यूपी के कानपुर में भी हजारों करोड़ का बैंकिंग घोटाला सामने आया है। इसमें 5 बैंकों का हजारों करोड़ रुपया कानपुर में डूबता नजर आ रहा है। कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी ने कई बैंको से लोन लिया था। लोन को बिना जरूरी दस्तावेज के खैरातों की तरह बांटा गया था। बता दें कि रोटोमैक ग्लोबल कंपनी के मालिक हैं विक्रम कोठारी।

5 बैंकों से लिया है करोड़ों का लोन, बैंक ने NPA करार दिया
विक्रम कोठारी ने 5 बैंकों से हजारों करोड़ रूपये लोन के तौर पर बिना किसा जरूरी दस्तावेजों के लिए थे। कई साल होने के बावजूद लोन के रकम की कोई वापसी नहीं हुई है जिससे मामला पेंचीदा होता दिख रहा है। विक्रम मोदी ने कानपुर में इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, से हजारों करोड़ का लोन लिया है। अब इतने सालों बाद ये हजारों करोड़ रूपया डूबता नजर आ रहा है।

बैंक अब NPA की कार्रवाई कर रहा है
सरल शब्दों में कहें तो जब बैंक किसी व्यक्ति को लोन देती है तो कभी-कभी ऐसा होता है कि लोन लेने वाला इंसान बैंक को रेगुलर पेमेंट नहीं कर पाता है। फिर बैंक उसे एक नोटिस भेजती है लोन की रकम वापस करिए नहीं तो आपके आपके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। फिर भी वह आदमी payment नहीं करता है तो बैंक उस लोन को Non-Performing Asset (NPA) (=Bad Loan) करार देती है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि भारत में आज की तारीख में एक लाख करोड़ से भी ज्यादा NPA है।

नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई
पीएनबी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के 35 ठिकानों पर छापेमारी की। 11 राज्यों के अलग-अलग ठिकानों पर हुई छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय ने 549 करोड़ का गोल्ड और डायमंड जब्त किया है। छापेमारी में 29 जगहों पर नीरव मोदी की अचल संपत्ति की जानकारी मिली है। अभी तक प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की 5649 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
-
पंचकुला नगर निगम में 150 करोड़ रुपये की अनियमितताएं पाई गईं -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications