वीडियो: ऐसा किया डांस कि अखिलेश यादव को देना पड़ा खुद आशीर्वाद
अखिलेश यादव, प्रेसवार्ता में आए तो थे अपनी पार्टी में दो फाड़ पर बोलने के लिए लेकिन वहां एक पल में ऐसा कुछ हुआ कि खुद अखिलेश स्तब्ध रह गए।
लखनऊ। एक ओर समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो चुका है वहीं दल के एक गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस वार्ता के दौरान भी मौज मस्ती से नहीं चूके।
लखनऊ में अखिलेश आए तो थे अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव की ओर से नई पार्टी बनाने पर प्रेस वार्ता करने लेकिन वहां समाजवाद का नागिन डांस हुआ। दरअसल, हुआ यह कि अखिलेश की प्रेस वार्ता के दौरान ही सड़क पर करतब दिखाने वाली एक टोली वहां पहुंच गई।

इसके बाद 20-25 वर्ष के युवक ने साइकिल के पहिए को आंखों के पास नचाते हुए डांस करने लगा। उसे चार लोगों ने एक डंडे पर संभाल रखा था।
टोली में एक सपेरा भी मौजूद था जिसकी बीन पर उस युवक ने नागिन डांस भी किया। इसके बाद टोली के हर सदस्य ने अखिलेश से मुलाकात की जिसके बाद अखिलेश ने सभी को आशीर्वाद के साथ नकद भी दिया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications