VIDEO: पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, 15 हजार का इनामी ताज गिरफ्तार
मेरठ। उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी है। मेरठ पुलिस ने बदमाश के खिलाफ अभियान चलाते हुए 15 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना लिसाड़ी गेट इलाके के जामिया रेजीडेंसी में 15 हजार रुपये का इनामी अपने एक साथी के साथ घूम रहा है। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के जामिया रेजीडेंसी में बाजार में ताज मोहम्मद नाम का बदमाश अपने साथी वसीम के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 हजार के इनामी ताज मोहम्मद और वसीम को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाई। दोनों और से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से एक गोली ताज मोहम्मद नाम के 15 हजार रुपये के इनामी के पैर में लग गई।

जबकि साढ़े छह लाख की लूट में वांछित चल रहा बदमाश वसीम अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं घायल ताज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल बदमाश पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications