Sanjay Singh: 23 साल पुराने केस में बढ़ीं संजय सिंह की मुश्किल, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला?
Sanjay Singh Protest Case: 23 साल पुराने एक मामले में आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। कोर्ट ने आप सांसद सहित 5 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पूरा मामला साल 2001 के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें सरेंडर नहीं करने पर यूपी की अदालत ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
उसुल्तानपुर में एमपी/एमएलए कोर्ट ने संजय सिंह और पांच अन्य के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई 2001 के सड़क जाम विरोध मामले में दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद भी आत्मसमर्पण ना करने के बाद की गई है।

इससे पहले कोर्ट ने 6 अगस्त को संजय सिंह, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप सांडा और अन्य की 45 दिन की जेल की सजा बरकरार रखी थी। उन्हें 9 अगस्त तक सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि संसद की कार्यवाही का हवाला देते हुए संजय सिंह शुक्रवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। अगली सुनवाई सोमवार, 12 अगस्त को तय की गई है।
गैर-जमानती वारंट जारी
एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मंगलवार को सिंह और अन्य दोषियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। यह फैसला तब आया जब वे अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। संजय सिंह के अधिवक्ता मदन सिंह ने वारंट जारी होने की पुष्टि की है।
यह घटना 19 जून 2001 की है, जब अनूप सांडा और संजय सिंह ने बिजली की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ फ्लाईओवर के पास सड़क जाम कर दी थी। उस समय सांडा डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे।
45 दिन की जेल की सुनाई सजा
11 जनवरी, 2023 को विशेष न्यायालय के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने सांडा और सिंह समेत सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया। उन्हें 45 दिन की जेल और 1500-1500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई। पिछले हफ्ते विशेष सत्र न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) एकता वर्मा ने इस सजा और सजा के खिलाफ उनकी अपील खारिज कर दी।
20 अगस्त को अगली सुनवाई
सोमवार को होने वाली सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि विशेष न्यायाधीश छुट्टी पर थे। अगली सुनवाई 20 अगस्त को तय की गई है। बता दें कि संजय सिंह 2012 में स्थापित आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह सुल्तानपुर जिले से हैं और पहले डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications