मंदिर निर्माण की मांग हुई तेज, रायबरेली से तमाम हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे अयोध्या

रायबरेली। लोकसभा चुनाव पास आते-आते राम मंदिर का मुद्दा तेजी से गर्मा गया है। इस मुद्दे को प्रचंड रूप दे रहे हैं अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया। उन्हीं के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के लोग मंदिर निर्माण के अपने अभियान को सफल बनाने में एकजुट हो गए हैं। मंदिर निर्माण की मांग को लेकर रायबरेली के राम भक्त भी पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष चन्द्र कुमार बाजपेई व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पवुन गुप्ता के मार्गदर्शन में रायबरेली से अयोध्या के लिए निकले रामभक्त अयोध्या के लिए कूच कर गए हैं।

approx one thousand ram bhakt reached to ayodhya from raebareli

रायबरेली में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद की कुछ दिन पहले एक बैठक शहर के डिग्री कॉलेज चैराहे स्थित बालाजी काम्प्लेक्स में आयोजित हुई थी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त महामंत्री श्री अभिषेक तोमर,विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद विभाग उपाध्यक्ष श्री राम प्रकाश तिवारी व अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष चन्द्र कुमार बाजपेई ने की थी।

approx one thousand ram bhakt reached to ayodhya from raebareli

बैठक कि शुरुआत प्रांतीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन व ओम उच्चारण के साथ हुई थी। बैठक में प्रमुख रूप से 21 अक्टूबर का दिन को डॉ प्रवीण तोगड़िया जी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ अयोध्या कूच को लेकर रणनीति तैयार की गई थी जिसको लेकर आज सभी लोग जिले से नारे लगाते हुए अयोध्या मंदिर बनाने की बात कहते हुए रवाना हुए।

राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त महामंत्री अभिषेक तोमर ने कहा 2019 लोकसभा चुनाव में ऐसे राजनैतिक दलों और राजनेताओं का जो कि राम विरोधी हैं और राम मंदिर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं, ऐसे रावणों का रामभक्तों द्वारा दहन किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज 21 अक्टूबर को जिले से लगभग 500 रामभक्त शांतिपूर्ण तरीके से अयोध्या कूच कर गए।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष चन्द्र कुमार बाजपेई ने प्रमुख व वाहिनी प्रमुख का गठन किया गया था। जिसमे पांच सौ (500) कार्यकर्ता जिले से लखनऊ के लिए कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पहुंचेंगे बाकी रामभक्त जिले के अन्य जगहों से अयोध्या के लिए कूच करेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता, महामंत्री पंकज मिश्रा, मंत्री राजेश त्रिपाठी, मंत्री संदीप सोनकर, मीडिया प्रभारी उमेश पाण्डेय, सदर तहसील अध्यक्ष सन्तोष आनन्द, महेश गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल महाराजगंज ब्लाक अध्यक्ष व बछरावां बिधान सभा प्रभारी प्रदीप श्रीमाली, महामंत्री मुकेश रस्तोगी, मंत्री सुजीत श्रीमाली, मिडिया प्रभारी उपेन्द्र कुमार,सह मिडिया प्रभारी सुनील कुमार, रामप्रकाश तिवारी, शोभना पांडेय,बीनू तिवारी , ओमप्रकाश सिंह,रामचरन, आदि समस्त कार्यकर्ता बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए और बाकी रामभक्त जिले के अन्य‌‌‌ जगहों से लखनऊ पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+